5
(1)

पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र में हुई विभिन्न जांच, विधायक विजय खेमका ने किया निरीक्षण

पूर्णिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्णिया पूर्व प्रखंड के डिमिया छत्तरजान पंचायत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एकदिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा महिला-पुरुषों की रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, रक्त शर्करा और एक्स-रे सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

विधायक विजय खेमका ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना और उन्हें विभिन्न जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सभी पंचायतों में क्रमवार स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़े।

उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और सेवाओं को पंचायत के टोला-मोहल्लों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने पूर्णिया पूर्व प्रखंड में चल रहे भूमि सर्वे कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और अमीन को पंचायत के टोला-मोहल्लों तक पहुंचकर सर्वे कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

शिविर में स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. शरद कुमार, जीएनएम, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, भाजपा के वरिष्ठ नेता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: