5
(1)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना

पूर्णिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी, पूर्णिया की ओर से शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में आस्था मंदिर से शहीद स्मारक टाउन हॉल तक मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस के बाद शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित किया गया।

इसके बाद भट्ठा बाजार स्थित खिरू चौक हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान जी से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, सदर विधायक विजय खेमका, जिला महामंत्री सह सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक संजय पोद्दार, जिला महामंत्री अरुण रॉय सिंह पुलक, ‘आशीर्वाद का दीया’ की जिला संयोजक संगीता बर्मन सहित जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के संकल्प के प्रति अपनी आस्था और समर्पण व्यक्त किया। श्रद्धा और उत्साह के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं की ओर से व्यक्त किए गए स्नेह, सम्मान और शुभकामना का प्रतीक रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: