


नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में जमीन विवाद को लेकर पंचायत के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना डायल-112 को मिली। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कन्हैया कुमार, पिता प्रभाकांत ठाकुर, निवासी कैथी, थाना चौथम, जिला खगड़िया को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नवगछिया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

















