


मुरलीधर झा
नवगछिया। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य के तहत संचालित किए जा रहे कम्युनिटी किचन अब बंद कर दिए गए हैं। अंचल प्रशासन कर्मी ललन कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के आदेश के अनुसार रविवार शाम तक गोपालपुर में संचालित नौ कम्युनिटी किचन बंद कर दिए गए।

इससे पहले चार कम्युनिटी किचन बंद किए जा चुके थे। बाढ़ के दौरान गोपालपुर क्षेत्र में कुल 13 स्थानों पर कम्युनिटी किचन संचालित किए जा रहे थे, जहां बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा था।
अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में बाढ़ का पानी घटने के बाद सरकारी स्तर पर संचालित राहत व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में गोपालपुर में संचालित कम्युनिटी किचन को भी बंद किया गया है।

















