


ऊर्जा परिदृश्य-2047 विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी सह प्रतियोगिता 2026 का आयोजन सोमवार को प्रखंड संसाधन केंद्र, गोपालपुर में किया गया। प्रतियोगिता का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां” रखा गया था। इसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी तथा प्रदर्शनी-सह-प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वर्ग 9 से 10 के प्रतिभागियों में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मुकुंदपुर की नंदिनी ने प्रथम, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय डिमाहा के ओमराज ने द्वितीय तथा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कालिंदी नगर की अन्नू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, वर्ग 6 से 8 के प्रतिभागियों में मध्य विद्यालय डिमाहा की अर्पिता कुमारी प्रथम, मध्य विद्यालय पोखरिया के अविनाश कुमार द्वितीय तथा मध्य विद्यालय धरहरा की निधि कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आकांक्षा कनक और लेखापाल अर्चना कुमारी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे। इस अवसर पर जय कुमार पासवान, अनिल कुमार अनल, प्रशांत कुमार, अनिल कुमार, सुबोधचंद्र यादव, अमन कुमार, अखिलेश तिवारी, नंदन प्रियदर्शी, पिंकी कुमारी और संजीव कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के साथ ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। साथ ही वर्ष 2047 के विकसित भारत के निर्माण में ऊर्जा की भूमिका को समझने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।















