5
(2)

बकरे के मांस में खस्सी के निजी अंग का हिस्सा मिलाकर बेचने का दावा, नगर परिषद करेगी लाइसेंस और नियमों की जांच

नवगछिया। जीरोमाइल क्षेत्र में मीट की बिक्री को लेकर गंभीर आरोप सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। स्थानीय लोगों ने एक मीट दुकान पर ग्राहकों को कथित रूप से गुमराह कर मांस बेचने का आरोप लगाया है। मामले से संबंधित एक वीडियो भी इंटरनेट माध्यम पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद नगर परिषद ने संबंधित दुकान के अनुज्ञप्ति और निर्धारित नियमों की जांच कराने की बात कही है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बकरे के मांस के टुकड़ों में खस्सी के निजी अंग का हिस्सा चिपकाकर उसे खस्सी का मांस बताने और अधिक कीमत में बेचने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय निवासी लालू यादव, प्रीतम कुमार, अमित कुमार और अजित यादव ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जीरोमाइल क्षेत्र में इस तरह की शिकायत पहले भी सामने आ चुकी है। उनका दावा है कि पूर्व में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक मीट दुकान से बोटू (बकरे) के अवशेष बरामद किए थे तथा कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया था। लोगों ने पूरे मामले की जांच खाद्य सुरक्षा मानकों और मीट दुकानों के संचालन से जुड़े नियमों के तहत कराने की मांग की है।

लाइसेंस और नियमों की होगी जांच

नगर परिषद नवगछिया के पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मीट की दुकान संचालित करने के लिए अनुज्ञप्ति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। अवैध रूप से संचालित दुकानों को चिह्नित कर उन्हें अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इंटरनेट माध्यम पर प्रसारित वीडियो के आधार पर संबंधित दुकान की अनुज्ञप्ति और निर्धारित नियमों की जांच की जाएगी। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: