5
(2)

नवगछिया। पुलिस केंद्र नवगछिया में मंगलवार को नवपदोन्नत पुलिस अवर निरीक्षकों के सम्मान में गौरवमयी पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान कुल 15 नवपदोन्नत पुलिस अवर निरीक्षकों को उनके कंधे पर नई रैंक का स्टार लगाकर पदभार ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने सभी पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने कहा कि पदोन्नति केवल पद और वर्दी पर लगे स्टार में बदलाव नहीं है, बल्कि इसके साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। उन्होंने सभी नवपदोन्नत पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता और संवेदनशीलता के साथ करेंगे।

एसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य दायित्व कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण करना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को समाज के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर समन्वय और अनुशासन के साथ काम करना होगा।

इन पदाधिकारियों को मिली पदोन्नति

पुलिस अवर निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने वालों में केदार ठाकुर, विद्यानंद तिवारी, संजय कुमार-1, मनोज कुमार-2, रूदल प्रसाद, संतोष कुमार, शांति कुमारी, रूपनारायण कुमार, मोहन मेहरा, शिवपूजन ठाकुर, सदन कुमार, हसीलुर रहमान, युगल किशोर, राजेश कुमार यादव एवं पुरुषोत्तम यादव शामिल हैं।

समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। पदोन्नति के बाद नवपदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के बीच उत्साह का माहौल रहा। समारोह के दौरान अधिकारियों और सहकर्मियों ने पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: