


एक आरोपित मौके पर पकड़ा गया, उसकी निशानदेही पर दूसरे की गिरफ्तारी; दो पंखे बरामद
नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र स्थित बनारसीलाल सराफ वाणिज्य महाविद्यालय में पंखा चोरी करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी के दो पंखे बरामद किए हैं। मामले में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को बनारसीलाल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य दिनकर आचार्य ने नवगछिया थाना पुलिस को सूचना दी कि कॉलेज परिसर में एक व्यक्ति छत वाला पंखा चोरी करते हुए पकड़ा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल कॉलेज पहुंची और मौके से मो. अफताब, पिता मो. अफजल, निवासी बनिया, थाना रंगरा, जिला भागलपुर को चोरी के पंखे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर चोरी की घटना में शामिल एक अन्य आरोपित मो. सरफराज, पिता निजामुल, निवासी बनिया, थाना रंगरा, जिला भागलपुर को भी गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या 385/26 दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि कॉलेज में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी गिरफ्तार आरोपितों की कोई भूमिका है या नहीं।

















