5
(2)

पांच से छह स्थानों पर दरार के निशान, कारणों की तकनीकी जांच जारी; सुरक्षा के लिए ट्रेनों की गति सीमित

नवगछिया । कटिहार जिले में कोसी नदी पर बने कुर्सेला रेल पुल संख्या-10 के गार्डर प्लेट में दरार मिलने के बाद रेलवे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू कर दी है। रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ), लखनऊ की टीम ने पुल पर पहुंचकर गार्डर प्लेट, वेब, फ्लैंज सहित अन्य हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

निरीक्षण के दौरान पुल के गार्डर प्लेट में करीब पांच से सात सेंटीमीटर तक की दरार के निशान पाए गए। अधिकारियों के अनुसार, पुल के करीब पांच से छह स्थानों पर दरार के निशान मिले हैं। आरडीएसओ की टीम ने प्रभावित हिस्सों की स्थिति का जायजा लेने के साथ दरार के संभावित कारणों को समझने के लिए पुल के विभिन्न हिस्सों की तकनीकी जांच की।

आरडीएसओ की टीम ने किया विस्तृत निरीक्षण

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बिहपुर के सहायक अभियंता कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण करने वाली टीम में आरडीएसओ लखनऊ के कार्यकारी निदेशक अरुण कुमार तिवारी और निदेशक मनीष कुमार शामिल थे। उनके साथ हाजीपुर के उप मुख्य अभियंता राकेश कुमार और बिहपुर के सहायक अभियंता भी मौजूद रहे।

टीम ने पुल के गार्डर प्लेट के वेब और फ्लैंज के बीच बने हिस्सों की विशेष रूप से जांच की। निरीक्षण के दौरान दरार वाले स्थानों की स्थिति, संरचना और अन्य तकनीकी पहलुओं को देखा गया।

वेल्डिंग की गुणवत्ता की भी होगी जांच

सहायक अभियंता के अनुसार, प्रारंभिक निरीक्षण में दरार आने के कई संभावित कारण सामने आए हैं। इनमें वेल्डिंग की गुणवत्ता भी एक संभावित कारण हो सकती है। हालांकि, दरार किस वजह से आई है, इसका स्पष्ट निष्कर्ष अभी सामने नहीं आया है।

मामले को विस्तृत तकनीकी जांच के लिए रखा गया है। आरडीएसओ की टीम निरीक्षण के आधार पर अपनी तकनीकी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेगी। रिपोर्ट मिलने के बाद रेलवे के पुल विभाग द्वारा आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया अपनाई जाएगी और जरूरत के अनुसार पुल की मरम्मत कराई जाएगी।

सुरक्षा के लिए पुल पर लागू किया गया कॉशन

अधिकारियों के अनुसार, दरार मिलने के बावजूद पुल को फिलहाल किसी बड़ी क्षति की जानकारी नहीं है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल पर ट्रेनों के परिचालन के लिए कॉशन लागू किया गया है। इसके तहत ट्रेनों की गति निर्धारित सीमा के भीतर रखने का निर्देश दिया गया है।

मेल-एक्सप्रेस 80 और मालगाड़ी 50 किलोमीटर की गति से चलेगी

जारी निर्देश के अनुसार, कुर्सेला रेल पुल से फिलहाल मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाया जाएगा। वहीं मालगाड़ियों की अधिकतम गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।

कुर्सेला रेल पुल संख्या-10 कटरिया-कुर्सेला रेलखंड के किलोमीटर संख्या 41/00 से 42/00 के बीच कोसी नदी पर स्थित है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आरडीएसओ की तकनीकी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पुल की स्थिति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: