


दिनभर उपवास रखकर की पूजा-अर्चना, घर के बाहर आयोजित सामूहिक कर्म-धर्म पूजा में उत्साह के साथ हुई शामिल
नवगछिया। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक कर्म-धर्म पर्व रविवार को क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गोपालपुर प्रखंड के सिंधिया मकंदपुर निवासी धीरज शर्मा की सात वर्षीय पुत्री दिव्या शर्मा ने भी अपने घर के बाहर आयोजित सामूहिक कर्म-धर्म पूजा में पूरे उत्साह और आस्था के साथ भाग लिया।

दिव्या का पर्व को लेकर उत्साह पूरे दिन बना रहा। व्रत के दौरान उसने दूध और फल का सेवन किया। शाम को घर के बाहर आयोजित सामूहिक कर्म-धर्म पूजा में शामिल हुई और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।
दिव्या ने पूरे दिन व्रत रखा और कर्म-धर्म पर्व की परंपरा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। महज सात वर्ष की उम्र में पर्व को लेकर उसकी आस्था और उत्साह परिवार के साथ आसपास के लोगों के लिए भी आकर्षण का विषय बना रहा।

सामूहिक पूजा के दौरान दिव्या का एक रिश्ते का भाई हाथ में लड्डू गोपाल की प्रतिमा लेकर मौजूद था। दिव्या का लड्डू गोपाल से विशेष लगाव है और वह उन्हें अपने साथ रखना पसंद करती है। पूजा के दौरान लड्डू गोपाल को अपने पास देखकर दिव्या भावुक हो गई और श्रद्धा के साथ पूजा में शामिल हुई।
परिजनों के अनुसार, दिव्या लड्डू गोपाल के बिना नहीं रहती। कर्म-धर्म पर्व के दौरान भी उसका यह भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला। घर के बाहर आयोजित सामूहिक पूजा में परिवार के सदस्यों के साथ आसपास की महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया। पूरे माहौल में पारंपरिक गीत, पूजा-अर्चना और भाई-बहन के स्नेह का भाव नजर आया।
छोटी उम्र में दिव्या द्वारा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कर्म-धर्म पर्व मनाया जाना सामूहिक पूजा के दौरान आकर्षण का केंद्र रहा। दिव्या के दादा गोपाल शर्मा ने कहा की उनकी पोती बहुत भाग्यशाली है और उसके आने के बाद से घर का आंगन हमेशा चहकता रहता है ।















