5
(2)

दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, एसके मिशन रहा उपविजेता

पूर्णिया । पूर्णिया जिला साइकिलिंग संघ की ओर से आयोजित 9वीं जिला स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप-2026 का रविवार को उत्साह और खेल भावना के साथ समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से आए बालक-बालिका खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय गान के बाद मुख्य अतिथि वरीय उप समाहर्ता रविशंकर झा ने किया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश्वर रहमान, नैना प्रसाद, कंचन, ब्यूटी रूबी, सोनिया, एसके मिशन स्कूल के अनुभव कीर्ति सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते पदक

कैडेट-1 वर्ग में एसके मिशन के इल्हाम रियाज ने स्वर्ण पदक हासिल किया। चाणक्य स्टडी प्वाइंट के आर्यन कुमार को रजत और सेंट पीटर्स के एमडी हुजैफ को कांस्य पदक मिला।

कैडेट-2 वर्ग में ब्राइट करियर के कुमार प्रियांशु प्रताप ने स्वर्ण, रुद्रांश मोहन ने रजत तथा पूर्णिया हाई स्कूल के ऋतुराज पाल ने कांस्य पदक जीता।

युवा बालिका वर्ग में सेंट पीटर्स की लारेब फातमा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। चाणक्य स्टडी प्वाइंट की यशोदा कुमारी ने रजत तथा कोमल कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

युवा बालक वर्ग में सेंट पीटर्स के आरव कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। बिजेंद्र पब्लिक स्कूल के विक्रांत कुमार को रजत तथा एसआर डीएवी के दिवेश माधव को कांस्य पदक मिला।

सब-जूनियर बालक वर्ग में एसआर डीएवी के अमन कुमार मिश्रा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जिला स्कूल के विष्णु कुमार गुप्ता ने रजत तथा बिजेंद्र पब्लिक स्कूल के रोहन शर्मा ने कांस्य पदक जीता।

सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालिका वर्ग में चाणक्य स्टडी प्वाइंट की साक्षी कुमारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। गायत्री कुमारी ने रजत तथा आंचल कुमारी ने कांस्य पदक जीता। जूनियर बालक वर्ग में बिजेंद्र पब्लिक स्कूल के देव कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

चाणक्य स्टडी प्वाइंट बना ओवरऑल चैंपियन

दो दिवसीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चाणक्य स्टडी प्वाइंट ने ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं एसके मिशन ने ओवरऑल रनर-अप का खिताब हासिल किया। दोनों विद्यालयों को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान किए। अतिथियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

आयोजन में संघ के सदस्यों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पूर्णिया जिला साइकिलिंग संघ के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन की तैयारी, प्रतियोगिता संचालन, खिलाड़ियों की व्यवस्था, मार्ग प्रबंधन, तकनीकी व्यवस्था और पुरस्कार वितरण सहित विभिन्न जिम्मेदारियों का सदस्यों ने सक्रियता से निर्वहन किया।

आयोजन को सफल बनाने में डॉ. आलोक, डॉ. अंगद, सुदर्शन, विजय शंकर, नवीन सिंह, कृष्णा, राजू झा, निशित, राकेश कुमार पवन, अमित, राजीव रंजन, नंदकिशोर, अनिल लोहिया, सुनील लोहिया, आलोक लोहिया, शशांक शेखर, एसके सरोज, परिमल सिंह, आदित्य केजरीवाल, आदित्य कर्ण, निर्मल जैन, प्रमोद पंसारी, तोफिक आलम, मुरारी सिंह, अरविंद झा, भूषण, मनीष, राजा, रूबी सिंह, श्रीराम सेवा संघ तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रतियोगिता के दौरान पूर्णिया यातायात पुलिस एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मियों की ओर से मिले सहयोग की भी संघ ने सराहना की।

पूर्णिया जिला साइकिलिंग संघ के पदाधिकारियों ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों, विद्यालयों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संघ ने कहा कि जिले में साइकिलिंग खेल को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन आगे भी जारी रहेगा।

दो दिवसीय 9वीं जिला स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप-2026 के सफल आयोजन के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: