5
(2)

कृषि भवन मतदान केंद्र पर प्रत्याशी की तस्वीर वाली डायरी बांटने के आरोप पर हुआ विवाद, सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा

भागलपुर। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के दौरान भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर भाजपा और जन सुराज समर्थकों के बीच नोकझोंक हो गई। जन सुराज समर्थकों ने एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव की पत्नी बीना यादव पर मतदाताओं के बीच प्रत्याशी की तस्वीर लगी डायरी बांटने का आरोप लगाया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मतदान केंद्र पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जन सुराज समर्थकों ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र पर बीना यादव मतदाताओं को प्रत्याशी की तस्वीर वाली डायरी बांट रही थीं। समर्थकों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना के दौरान मतदान केंद्र पर कुछ देर तक गहमागहमी बनी रही।

मौके पर तैनात सुरक्षा जवानों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद मतदान केंद्र पर स्थिति सामान्य हो गई और मतदान प्रक्रिया जारी रही। घटना के कारण कुछ देर के लिए वहां तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, हालांकि सुरक्षा बलों की तत्परता से मामला शांत हो गया।

वहीं, डॉ. एनके यादव की पत्नी बीना यादव ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी हार से बौखलाए हुए हैं। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी देखने को मिला।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: