5
(1)

दुर्गाबाड़ी में विधायक विजय खेमका ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’, स्थानीय नागरिकों से संवाद कर समस्याओं की जानकारी भी ली

पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के दुर्गाबाड़ी स्थित बूथ संख्या 90 पर रविवार को विधायक विजय खेमका ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 139वां एपिसोड सुना। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेत्री उमा पटेल के निवास पर किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्णिया के मखाना की अंतरराष्ट्रीय पहचान, विदेशी बाजारों में इसके निर्यात और स्वदेशी अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

प्रधानमंत्री द्वारा पूर्णिया के मखाना का उल्लेख किए जाने को विधायक विजय खेमका ने सीमांचल क्षेत्र के किसानों, मखाना उत्पादकों और उद्यमियों के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने से किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी विकसित हो सकते हैं।

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने भाजपा कार्यकर्ताओं से स्वदेशी के विचार को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्णिया के मखाना सहित स्थानीय कृषि उत्पादों और पारंपरिक व्यवसायों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दीयों के उपयोग को प्रोत्साहित करने की भी अपील की गई, ताकि स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यवसायियों को लाभ मिल सके।

स्वास्थ्य सेवाओं और अंगदान के महत्व पर चर्चा

‘मन की बात’ कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से लोगों को मिल रही सहायता और अंगदान के महत्व पर भी चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने अंगदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को नया जीवन देने की भावना को रेखांकित किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता, ‘रन फॉर यूनिटी’ और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान का स्मरण किया गया।

विधायक विजय खेमका ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की सकारात्मक उपलब्धियों, जनभागीदारी, नवाचार और राष्ट्रसेवा से जुड़े विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचती है।

हर बूथ पर सामूहिक श्रवण की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

विधायक ने भाजपा के पदाधिकारियों और वार्ड प्रतिनिधियों से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम को हर वार्ड और प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनने की व्यवस्था को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के बीच संवाद तथा जनभागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, मंडल महामंत्री श्रवण मंडल, भाजपा नेता राजेश चौरसिया, अनुपमा झा, सुलोचना झा, पुष्पा देवी, अजीत सिंह, तेजस्वी यादव, अमरेश चौधरी, सुरेश दास, उमेश दास, मुकेश साह, जयप्रकाश केसरी, चंदन कुमार, राजेश जैन, अशोक अग्रवाल, नीलम देवी, रेखा देवी और रेणु देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: