
@ रणथंभौर में आयोजित 38वें वार्षिक सम्मेलन में ‘राजस्थान चिकित्सक संघ 2026 व्याख्यान सम्मान’ से नवाजे गए डॉ. (प्रो.) डीपी सिंह।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। चिकित्सा, शोध और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भागलपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. (प्रो.) डीपी सिंह ने एक बार फिर बिहार का गौरव बढ़ाया है। राजस्थान के रणथंभौर में आयोजित राजस्थान चिकित्सक संघ के 38वें वार्षिक सम्मेलन में उन्हें प्रतिष्ठित ‘राजस्थान चिकित्सक संघ 2026 व्याख्यान सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

डॉ. सिंह को मिला यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में उनके अनुभव, शोधपरक कार्यों और चिकित्सा शिक्षा के प्रति उनके योगदान की अहमियत को रेखांकित करता है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल भागलपुर, बल्कि पूरे बिहार के चिकित्सक समुदाय में खुशी और गर्व का माहौल है।
चिकित्सा जगत में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले डॉ. डीपी सिंह की इस उपलब्धि को बिहार के लिए सम्मानजनक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। उनके सम्मान से राज्य के चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों में उत्साह है। भागलपुर से रणथंभौर तक डॉ. डीपी सिंह की उपलब्धि ने बिहार का मान बढ़ाया है।
















