
कहा—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में विकास, सुशासन और जनता के विश्वास की जीत
पूर्णिया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधायक तारकिशोर प्रसाद ने बिहार विधान परिषद के लिए एनडीए उम्मीदवारों की शानदार जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी नवनिर्वाचित विधान पार्षदों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में विकास, सुशासन तथा जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एनडीए के प्रति जनता का भरोसा गठबंधन की नीतियों और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित विधान पार्षद अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और सदन में जनता की आवाज बनकर क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनिर्वाचित सदस्य क्षेत्र के विकास और सुशासन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भाजपा नेताओं ने भी दी बधाई
एनडीए उम्मीदवारों की जीत पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, वीरेंद्र यादव, बबन झा, अमित गुप्ता उर्फ बबलू, श्याम सुंदर चौधरी, चंद्रशेखर जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, बबलू पासवान, निलेश ठाकुर, गौतम वर्मा और राजू मंडल सहित अन्य नेताओं ने नवनिर्वाचित विधान पार्षदों को बधाई दी।
भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई कि एनडीए के नवनिर्वाचित विधान पार्षद जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और विकास कार्यों को गति देने के साथ जनहित के मुद्दों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
















