5
(2)

‘नशा मुक्त युवा’ थीम पर आयोजित उत्सव में विभिन्न विधाओं के विजेता राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में करेंगे भागलपुर का प्रतिनिधित्व

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर।कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का बुधवार को समापन हो गया। भागलपुर संग्रहालय एवं अंग सांस्कृतिक भवन परिसर में आयोजित दो दिवसीय उत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 250 से अधिक युवाओं ने संगीत, नृत्य, कविता लेखन, चित्रकला, फोटोग्राफी, नुक्कड़ नाटक और वाद्य वादन सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस वर्ष उत्सव की थीम ‘नशा मुक्त युवा’ रही।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

प्रतियोगी वर्ग में समूह लोक गायन में दिलजीत कुमार की टीम ‘सुरताल’, समूह लोक नृत्य में आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र की सुरभि एवं समूह, चित्रकला में जया भारती, कविता लेखन में अपिता चौधरी और नुक्कड़ नाटक में किलकारी बिहार बाल भवन, भागलपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

गैर-प्रतियोगी वर्ग में कथक नृत्य में मोहिनी कुमारी, फोटोग्राफी में ऋषभ कुमार, हारमोनियम वादन में वैभव राज, सितार वादन में नमन, तबला वादन में शुभम कुमार मिश्रा तथा शास्त्रीय गायन में राधे ठाकुर प्रथम रहे।

समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक सदस्यों, स्वयंसेवकों और अन्य सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने कहा कि प्रतियोगी वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भागलपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा उत्सव का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: