5
(1)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। मध्य विद्यालय हीरानंद, पीरपैंती में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। ‘Learn, Discover, Explore’ विषय पर आधारित इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार किए गए वैज्ञानिक मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी में जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, पर्यावरण सुरक्षा, मानव शरीर की संरचना तथा रबी और खरीफ फसलों से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट के जरिए विज्ञान के व्यावहारिक महत्व को समझाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में बच्चों कुमारी दृष्टा, कुमकुम, ब्यूटी, रूही निशा, सुप्रिया, खुशबु, नन्दिनी, हिमांशु कुमार आदि का उत्साह देखने को मिला।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीमा सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं।

प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: