5
(1)

बिना अनुज्ञप्ति पटाखा बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, छठ घाटों पर तैनात रहेंगे आपदा मित्र; सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर रहेगी नजर

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

नवगछिया। दीपावली और छठ पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी के. परीक्षित ने की। बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सईम रजा, भूमि सुधार उपसमाहर्ता शैलेंद्र सिंह, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पटाखा बिक्री पर रहेगी निगरानी, अग्निशमन दस्ता रहेगा सतर्क

दीपावली के दौरान आग लगने की संभावित घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन दस्ते को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा दल को तैयार रखने पर जोर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना अनुज्ञप्ति पटाखा बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी।

1800 असामाजिक तत्वों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में करीब 1800 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही सामाजिक माध्यमों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने, अफवाह फैलाने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

छठ घाटों का निरीक्षण करेंगे अधिकारी, तैनात रहेंगे आपदा मित्र

छठ पूजा को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के छठ घाटों का स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छठ घाटों पर आपदा मित्रों की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने पर जोर दिया।

शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

बैठक में आजाद हिंद मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव, मोही उद्दीन, पारसनाथ साहू, मुकेश राणा, मो. मोहिउद्दीन, आजाद अंसारी, शंकर सिंह अशोक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों से आपसी समन्वय बनाए रखने तथा दीपावली और छठ पूजा के दौरान शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: