5
(2)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासन ने तैयारियों की रफ्तार तेज कर दी है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बाबूपुर घाट, डीपीएस घाट और बियाडा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी, सबौर एवं नगर पंचायत सबौर के कार्यपालक पदाधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अधिकारियों के साथ घाटों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव रखे।


इस दौरान घाटों की साफ-सफाई, आवागमन के रास्ते, रोशनी, सुरक्षा इंतजाम और व्रतियों के लिए जरूरी सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ पर्व से पहले सभी जरूरी कार्य समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।
प्रशासन का विशेष जोर घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने पर रहा, ताकि अर्घ्य देने पहुंचने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिले सुझावों को भी तैयारियों में शामिल करने की बात कही गई। अब देखना होगा कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों को धरातल पर कितनी तत्परता से पूरा किया जाता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: