
@ पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में दोनों दिशाओं में इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर होगा।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने मालदा टाउन और शकूरबस्ती के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के परिचालन से त्योहार के मौसम में यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
पूर्व रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 03439 मालदा टाउन – शकूरबस्ती स्पेशल 10 नवंबर 2026 को मालदा टाउन से सुबह 10:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 5:00 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 03440 शकूरबस्ती – मालदा टाउन स्पेशल 11 नवंबर 2026 को शकूरबस्ती से शाम 6:50 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन रात 1:45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में दोनों दिशाओं में इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर होगा।
जनरल, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा
इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के लिए जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित (एसी) श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। रेलवे के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन में टिकटों की बुकिंग की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। यात्रियों को बुकिंग संबंधी सूचना के लिए रेलवे की आधिकारिक घोषणा पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
















