5
(2)

मकंदपुर चौक के पास नवगछिया पुलिस ने पकड़ी खेप, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई कीमत

नवगछिया। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.126 किलोग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। तस्कर पश्चिम बंगाल से ब्राउन शुगर लेकर बिहार के खगड़िया जा रहे थे। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल और दो हेलमेट भी जब्त किए हैं।

नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मादक पदार्थों और शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 नवंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति भारी मात्रा में स्मैक लेकर नवगछिया के रास्ते नारायणपुर की ओर जाने वाले हैं।

सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक सईम रजा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मकंदपुर चौक के समीप वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान पूर्णिया की ओर से आ रही संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। दोनों युवकों के हेलमेट की जांच करने पर उसके अंदर छिपाकर रखी गई 1.126 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र के नयाग्राम महेशपुर निवासी रूहुल मोमिन और अजीज मोमिन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे मालदा से मादक पदार्थ लेकर खगड़िया पहुंचाने जा रहे थे।

इस मामले में गोपालपुर थाना कांड संख्या 396/26 दर्ज किया गया है। तस्करी में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है।

पांच माह में 33 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, पिछले पांच माह में नवगछिया पुलिस ने चार किलोग्राम स्मैक बरामद करते हुए 33 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसडीपीओ नवगछिया के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का गठन किया गया है। टीम लगातार सूचनाएं जुटाकर छापेमारी और कार्रवाई कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: