5
(2)

महिला श्रद्धालुओं को कपड़े बदलने में हो रही थी परेशानी, एसपी ने गंगा तट के समीप चेंजिंग रूम बनवाने का दिया निर्देश

नवगछिया । लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। कद्दू-भात के अवसर पर तिनटंगा करारी गंगा घाट पर स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान घाट पर सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेने नवगछिया पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा निरीक्षण करने पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने घाट पर उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस क्रम में महिला श्रद्धालुओं को कपड़े बदलने में हो रही परेशानी को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। दरअसल, घाट पर बनाए गए चेंजिंग रूम गंगा तट से काफी दूर थे, जिसके कारण महिला श्रद्धालुओं को स्नान के बाद कपड़े बदलने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

महिला श्रद्धालुओं की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को गंगा तट के समीप पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम बनवाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान घाट पर आने वाली महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और निजता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं का भी समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया जाए, ताकि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: