5
(1)

चार महीने की योगनिद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, चातुर्मास का होगा समापन; बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

नवगछिया । देवोत्थान एकादशी पर आज श्रद्धालु भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करेंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागृत होते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास का समापन हो जाता है और विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है।

धार्मिक मान्यता है कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवशयनी एकादशी को भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं और कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को जागृत होते हैं। शास्त्रों के जानकार अमरनाथ झा ने बताया कि भगवान विष्णु के जागरण के साथ ही मांगलिक कार्यों का मार्ग प्रशस्त होता है।

देवोत्थान एकादशी पर घरों में अरिपन बनाने, तुलसी चौरा सजाने और शालिग्राम की पूजा करने की परंपरा है। श्रद्धालु दीप, धूप, अक्षत, फल, फूल, नैवेद्य, गन्ना और मौसमी फल अर्पित कर भगवान विष्णु की आराधना करेंगे।

पर्व को लेकर नवगछिया, पचगछिया, सैदपुर सहित अन्य बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। पूजा सामग्री, सिंघाड़ा, शकरकंद और मौसमी फलों की बिक्री तेज हो गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: