5
(1)

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित बैंक कॉलोनी आदमपुर मोड़ के पास गुरुवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की जूनियर रेजिडेंट डॉ. शिवानी चौधरी के गले से सोने की चेन झपट ली। डॉक्टर ने हिम्मत दिखाते हुए चेन पकड़ ली और एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। खींचतान में चेन का आधा हिस्सा टूटकर जमीन पर गिर गया।

इस दौरान बदमाशों ने पिस्तौल निकालकर डॉक्टर और राहगीरों को डरा दिया और बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना पर डॉक्टर के पिता उन्हें लेकर जोगसर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: