5
(1)

भागलपुर से दूसरे राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। छठ पर्व के बाद काम पर लौटने वालों की भीड़ के कारण ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। विक्रमशिला एक्सप्रेस में 23 नवंबर तक स्लीपर और एसी-2 टियर में नो रूम की स्थिति है। वहीं, एसी-3 में भी वेटिंग टिकट उपलब्ध नहीं है।

भागलपुर से खुलने वाली और मालदा से भागलपुर होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों में 30 नवंबर तक टिकटों की भारी किल्लत बनी हुई है। यात्रियों को एचओ कोटा से भी राहत नहीं मिल रही है। भीड़ को देखते हुए रेलवे एक दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, लेकिन इसके बावजूद नियमित ट्रेनों में यात्रियों का दबाव कम नहीं हुआ है। इसका असर नौकरी और काम पर लौटने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: