5
(1)

भागलपुर। जिले के नाथनगर क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द-मुसहरी मार्ग स्थित ब्राह्मण टोला के पास तीन बदमाशों ने जिला शांति समिति के सदस्य सह विधानसभा प्रत्याशी संजय कुमार यादव और मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार के सामने दो राउंड हवाई फायरिंग की।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10:44 बजे दोनों जनप्रतिनिधि एक किराना दुकान के पास बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बुलेट बाइक पर सवार होकर तीन युवक पहुंचे और फायरिंग करते हुए धमकी देकर फरार हो गए। पूरी घटना घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना की सूचना पर नगर डीएसपी-2 राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। मधुसूदनपुर पुलिस और डीआईयू की टीम आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही फायरिंग के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: