
विद्यालय में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें सामान्य ज्ञान, चित्रकला, कविता लेखन, भाषण सहित कई प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों से बिहार, भारत और समसामयिक घटनाओं से जुड़े सवाल पूछे गए। वहीं, कविता लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नारी शक्ति, बाल विवाह, पर्यावरण संरक्षण, हौसला, मनोबल और मेहनत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी मौलिक कविताएं लिखीं। बच्चों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक मुद्दों और जीवन से जुड़े सकारात्मक संदेशों को प्रस्तुत किया।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में भाषण दिया। इसके साथ ही ‘माय ड्रीम’ विषय पर अपने सपनों और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर विचार रखे। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी बात प्रस्तुत की।
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रदूषण, दहेज प्रथा और अन्य सामाजिक एवं संवेदनशील मुद्दों पर आकर्षक चित्र बनाए। इन चित्रों के माध्यम से बच्चों ने समाज को जागरूक करने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संदेश देने का प्रयास किया।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ सामाजिक सरोकारों को समझने और रचनात्मक तरीके से विचार व्यक्त करने का अवसर मिला। इस आयोजन ने बच्चों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया।















