
भागलपुर। शहर के खलीफाबाग चौक के आगे मनपसंद चप्पल दुकान के पास बाइक की टक्कर से घायल 47 वर्षीय राजेंद्र तांती की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह शादी-विवाह समारोहों में बावर्ची का काम करते थे।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र तांती शादी समारोह से काम खत्म कर रात में अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।














