
नवगछिया। देव दीपावली के पावन अवसर पर लक्ष्मीपुर स्थित शिव शक्ति योग पीठ में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देश पर आश्रम परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 5100 दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा आश्रम जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।
दीपोत्सव की शुरुआत गुरु माता ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रथम दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद आचार्यों ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ दीप जलाए। देर रात तक आश्रम परिसर में देव दीपावली का आयोजन चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर पूजा-अर्चना की और धार्मिक परंपरा के अनुसार पर्व मनाया।

इस अवसर पर शिव शक्ति योग पीठ के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
5100 दीपों की जगमगाहट और वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच आश्रम में देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।














