5
(1)

दीप प्रज्वलित कर मंत्रोच्चार के बीच मां गायत्री, गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी की हुई पूजा

नवगछिया। गंगा प्रखंड मुख्यालय स्थित गायत्री मंदिर में गुरुवार की रात भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर पवित्र मंत्रों के उच्चारण और जयकारों के बीच भक्तिमय वातावरण बनाया। इस अवसर पर मां गायत्री की पूजा-अर्चना के साथ गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी की भी पूजा की गई।

दीप यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक भाव के साथ युग परिवर्तन और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। दीपों की रोशनी और मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

दीप यज्ञ में सुभाष मोदी, लक्ष्मी देवी, मुकेश कुमार, अनुभा देवी, मोहन चौधरी, योगेंद्र जायसवाल, अनुष्का, नंदू, सविता देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: