0
(0)

नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नवगछिया के स्टूडेंट्स फॉर सेवा के माध्यम से भोजन के सदुपयोग और जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने विभिन्न आयोजनों में बचे भोजन को संग्रहित कर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया।

अभाविप के सेवार्थ विद्यार्थी के प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि स्टूडेंट्स फॉर सेवा नवगछिया के कार्यकर्ताओं ने बचे हुए भोजन को संग्रहित कर कदवा दियारा के मिलन चौक एवं प्रासपुर स्थित सेवा बस्तियों में वितरित किया। इस दौरान स्थानीय बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए भी प्रेरित किया गया।

अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता वर्षों से नवगछिया क्षेत्र में आयोजित विभिन्न भोज एवं कार्यक्रमों में बचे भोजन को बर्बाद होने से बचाने की मुहिम चला रहे हैं। संग्रहित भोजन जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाता है, ताकि भोजन की बर्बादी रोकी जा सके और जरूरतमंदों को मदद मिल सके।

उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार वर्षों से चलाया जा रहा है और इसे सफल बनाने में अभाविप के सभी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। भोजन के सदुपयोग के साथ समाज सेवा और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना भी इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: