5
(1)

भागलपुर। शादी समारोह में खुशियों और जश्न के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बारात में शराब पार्टी के बाद एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और शादी की खुशियां गम में बदल गईं। मृतक के भाई ने बारात में शराब सेवन के दौरान मौत होने का आरोप लगाया है। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर के हुसैनाबाद बाल्टीकारखाना निवासी राममंडल के पुत्र शिवा मंडल अपने कुछ साथियों के साथ शंभूगंज थाना क्षेत्र के तारड़ गांव में बारात में शामिल होने गए थे। इसी दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और परिवार के लोग घटनास्थल तथा पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी लेने लगे।

मृतक के बड़े भाई राजेश मंडल ने आरोप लगाया कि बारात में पांच से छह लोग एक साथ शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान उनके भाई की मौत हो गई। उन्होंने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

घटना की सूचना मिलने के बाद बाईपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए बताया कि युवक की मौत शंभूगंज थाना क्षेत्र में हुई है, इसलिए मामले में प्राथमिकी शंभूगंज थाने में दर्ज कराई जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल की थाना सीमा भी शंभूगंज क्षेत्र में होने की जानकारी परिजनों को दी।

बाईपास थाना पुलिस ने परिजनों को शव शंभूगंज थाना ले जाने की बात कही, ताकि संबंधित थाने में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके और प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू हो सके। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस परिवार में शादी समारोह को लेकर खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अचानक मौत की खबर से मातम छा गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: