5
(1)

बिहार डोमिनेंस सीजन-1 में 24 टीमों के बीच होगा मुकाबला, मैन ऑफ द सीरीज को बाइक और मैन ऑफ द मैच को मिलेगा एलईडी टीवी

भागलपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए भागलपुर में एक बड़ा और रोमांचक आयोजन होने जा रहा है। शहर में आईपीएल की तर्ज पर टेनिस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। बिहार डोमिनेंस सीजन-1 क्रिकेट टूर्नामेंट, प्रेजेंटेड बाय ग्रो करो, का आगाज 26 दिसंबर से होगा। सात दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट महोत्सव का फाइनल मुकाबला 31 दिसंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजन स्थल की घोषणा आयोजकों की ओर से जल्द की जाएगी।

लाजपत पार्क के समीप एक निजी परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ग्रो करो के निदेशक प्रशांत कुमार ने टूर्नामेंट की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों की कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है, ताकि खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्रिकेट प्रेमियों को भी रोमांचक मुकाबलों का आनंद मिल सके।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। चौके-छक्कों, शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी और रोमांचक खेल के जरिए दर्शकों को क्रिकेट का भरपूर मनोरंजन मिलेगा। प्रतियोगिता को आईपीएल की तर्ज पर आकर्षक बनाने की दिशा में आयोजन समिति प्रयासरत है।

टूर्नामेंट में पुरस्कार राशि भी आकर्षक रखी गई है। विजेता टीम को तीन लाख रुपये, उपविजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। मैन ऑफ द सीरीज बनने वाले खिलाड़ी को बाइक प्रदान की जाएगी, जबकि मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को एलईडी टीवी देकर सम्मानित किया जाएगा।

टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी सह सचिव मनीष दास ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन की जिम्मेदारियों को व्यवस्थित तरीके से निभाने के लिए कोर कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें आकाश, आनंद, सौरभ श्रीवास्तव, समार्जिन आदित्य और कुणाल पियूष को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर खिलाड़ियों, क्रिकेट प्रेमियों और सहयोगियों के बीच उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर खिलाड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। साथ ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट में कमेंट्री कर चुके सुधांशु कुमार को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि बिहार डोमिनेंस सीजन-1 केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बिहार के खेल जगत में नई ऊर्जा, प्रतिभाओं को मंच और खेल के क्षेत्र में नई संभावनाओं को आगे बढ़ाने की पहल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: