
नवगछिया जीरो माइल के पास वाहन जांच के दौरान ऑटो से गांजा बरामद, नवगछिया थाना में दर्ज हुआ मामला
नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ऑटो से 12 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक महिला सहित कुल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर 2026 को नवगछिया थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास वाहन जांच के क्रम में एक ऑटो की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ऑटो से 12 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही तस्करी की घटना में संलिप्त एक महिला सहित कुल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों में चन्दन कुमार, पिता अशोक रजक, निवासी तिनटंगा दियारा, थाना रंगरा, जिला भागलपुर तथा इन्द्रदेव मंडल, पिता झारनी मंडल, निवासी छोटी परबत्त, थाना इस्माइलपुर, जिला भागलपुर शामिल हैं। गिरफ्तार महिला सहित तीनों आरोपितों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई कर रही है।
इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या 483/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।















