
शादी की नीयत से अपहरण करने का पिता ने लगाया था आरोप, नवगछिया थाना में दर्ज था मामला
नवगछिया। नवगछिया थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपित प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गोरयासी शाहबाद निवासी सूलो सिंह का पुत्र प्रवीण कुमार है।

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को लड़की के पिता ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री का प्रवीण कुमार ने शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है। आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या 471/26 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।
पुलिस ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं, घटना में संलिप्त नामजद आरोपित प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।















