
सिमरिया गांव में छापेमारी के दौरान शराब बनाने के उपकरण भी मिले, आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
नवगछिया। रंगरा थाना की पुलिस ने 70 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित रंगरा थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी शैलेंद्र मंडल है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा थाना की टीम ने थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान शैलेंद्र मंडल के बासा से कुल 50 लीटर तथा अमित कुमार के बासा से 20 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई। इसके साथ ही शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए।

छापेमारी के दौरान अवैध देसी शराब की खरीद-बिक्री, निर्माण और भंडारण में संलिप्त शैलेंद्र मंडल को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।














