


प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा के सोमवार को भागलपुर पहुंचने पर जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
भागलपुर पहुंचने के बाद मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि जिले में बाढ़ की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की जाएगी। इसके बाद वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे। समीक्षा बैठक में बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों, प्रशासन की तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।
मंत्री ने बताया कि संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और एनडीए नेताओं के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया जाएगा। इस दौरान प्रभावित लोगों के लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जाएगा।

इस अवसर पर सांसद अजय मंडल ने कहा कि आपदा प्रबंधन मंत्री का भागलपुर आकर बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करना सरकार की संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए प्रशासन और सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर हरसंभव सहयोग कर रहे हैं।
वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं, संजीव चंद्रवंशी, शबाना दाऊद, शेखर पांडे ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जानकारी लेना और उसके अनुरूप राहत एवं बचाव कार्यों को मजबूत करना सरकार की तत्परता को दर्शाता है।
मौके पर प्रदेश महासचिव शंभू शरण चौधरी, प्रदीप कुशवाहा, शैलेन्द्र तोमर, सोनी कुमारी, सीपु मंडल, अर्जुन साह, उमा मोदी, प्रीति कुमारी, जीत राणा, शाबान खान, मु. हासिब, महेश दास, संजीत राय, रिंटू चंद्रवंशी, ब्रजेश कुमार, रितुराज, मु. मेराजुद्दीन, गोलू मंडल, एहसान उल राजा, वसीम अकरम, रोजी रानी, अशोक सिन्हा, उज्जवल कुमार, सुलतानुजमा, निसार अहमद, दुर्गेश कुमार, विकास कुमार, संयुक्ता कुमारी और सोनू द्वारकाधीश सहित बड़ी संख्या में जदयू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















