5
(1)




पूर्णिया : अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर पेश करते हुए प्रकाश टोयोटा ने विशेष योजना की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत 11 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 के बीच Toyota Urban Cruiser Hyryder की बुकिंग और डिलीवरी लेने वाले ग्राहकों को कई शानदार लाभ मिलेंगे।

ऑफर के तहत चयनित मॉडल्स पर ग्राहकों को 22 कैरेट तनिष्क का 7 ग्राम सोना उपहार स्वरूप दिया जाएगा। इसके अलावा हाइब्रिड हाइराइडर की खरीद पर ₹1,75,000 तक की बचत का भी लाभ उठाया जा सकता है।

कंपनी द्वारा ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुराने वाहन के बदले एक्सचेंज सुविधा और आसान प्रक्रिया के साथ आकर्षक फाइनेंस विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।

कंपनी के प्रतिनिधि के अनुसार, हाइराइडर अपनी एडवांस्ड हाइब्रिड तकनीक, बेहतर माइलेज और पर्यावरण के अनुकूल फीचर्स के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही है। यह वाहन प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव के साथ-साथ ईंधन की बचत भी सुनिश्चित करता है।

यह सीमित अवधि का ऑफर पूर्णिया (एनएच-31, बरसौनी), भागलपुर (अलीगंज, बौंसी रोड), अररिया (एनएच-57, फारबिसगंज) और सिलीगुड़ी समेत प्रकाश टोयोटा के विभिन्न शोरूमों पर उपलब्ध है। इसके अलावा कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, बांका और खगड़िया के ग्राहकों के लिए भी यह ऑफर लागू है।

समृद्धि के इस पर्व पर नई कार के साथ सोने का उपहार पाने का यह सुनहरा अवसर ग्राहकों के लिए खास माना जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: