5
(1)

27 में से 24 आवेदनों का मौके पर हुआ निस्तारण, जीविका समूहों को 1.25 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र वितरित

भागलपुर । भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत अम्बा पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव स्वयं उपस्थित रहे और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ लोगों की शिकायतों एवं सुझावों पर विचार किया।

सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं, मांगों एवं सुझावों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर के दौरान कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 24 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष तीन आवेदनों के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की शिकायतों और सुझावों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है तथा सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “आज अम्बा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में मैं, वरीय पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधिगण, बीडीओ, सीओ और अन्य प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद हैं। लोगों की समस्याओं को सुना गया है और अधिकांश मामलों का तत्काल समाधान किया गया है। शेष मामलों का भी जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।”

जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत, सुझाव या मांग होने पर वे सहयोग पोर्टल के माध्यम से आवेदन दर्ज करें, ताकि उसका शीघ्र समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1100 के माध्यम से भी नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

पुलिस से संबंधित समस्याओं के समाधान पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या अपराध संबंधी सूचना के लिए लोग डायल-112 सेवा का उपयोग कर सकते हैं। प्रशासन और पुलिस हर समय जनता की सहायता के लिए तत्पर है।

शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं को ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। इस दौरान 103 जीविका सहायता समूहों को कुल एक करोड़ 25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता का चेक सौंपा गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

एसएसपी ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले भ्रामक संदेशों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

सहयोग शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। शिविर के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी देने, पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की गई।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शाहकुंड, अंचलाधिकारी शाहकुंड सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: