5
(1)

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

नवगछिया । मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) नवगछिया में धार्मिक आस्था, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने विशेष नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद-उल-अजहा का पर्व 12वें महीने की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। यह त्योहार रमजान के लगभग 70 दिन बाद आता है और इसे कुर्बानी के पर्व के रूप में जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह दिन त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देता है। साथ ही यह वार्षिक हज यात्रा के समापन का भी प्रतीक माना जाता है।

नवगछिया के मुमताज मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। घरों में दावतों का दौर चलता रहा और लोगों ने आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।

इस अवसर पर नागरिक विकास समिति के सदस्य जफर अंसारी, शौकत अंसारी, प्रो. अतहर अंसारी, शाहिद अंसारी, वाहिद अंसारी और सोहेल अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा, शांति और एकता बनाए रखने की अपील की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: