


नवगछिया । 17 मई 2026 को वादी द्वारा आवेदन दिया गया कि ग्रामीण रंजन कुमार द्वारा इनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नियत से अपहरण कर लिया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख़्या- 126/26 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड की अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए संलिप्त अभियुक्त रंगरा थाना क्षेत्र के ज्ञानिदास टोला तीनटँगा दियारा निवासी रंजन कुमार पिता गोपाल मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

















