


गंगा में भैंस नहलाने को लेकर हुई थी मारपीट और फायरिंग की घटना
नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र में रंगदारी, मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल 2025 को वादी शोषित कुमार ने गोपालपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि ग्रामीण चंदन मंडल एवं 5-6 अन्य लोगों ने गंगा नदी में भैंस नहलाने के एवज में रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने वादी और उनके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।
इस मामले में गोपालपुर थाना कांड संख्या 106/25 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत जांच शुरू की गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 मई को मामले में संलिप्त गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी चंदन मंडल, पिता ब्रह्मदेव मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
















