5
(1)

अररिया न्यायमंडल में फर्स्ट क्लास जुडिशियल मजिस्ट्रेट विक्की कुमार के कोर्ट में कार्यरत प्रभारी पेशकार मो. कासिम पर अधिवक्ता शंकर सुमन ठाकुर के साथ अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर अधिवक्ता ने जिला जज के सिरिस्तेदार अजय कुमार को लिखित शिकायत सौंपी है। आवेदन की प्रति बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय को भी दी गई, साथ ही शिकायत जिला जज की शिकायत पेटी में डाली गई है।

अधिवक्ता शंकर सुमन ठाकुर ने बताया कि 27 मई 2026 को करीब साढ़े 11 बजे वे अपने क्लाइंट के साथ कोर्ट रिकॉर्ड देखने पहुंचे थे। आरोप है कि पेशकार ने पहले 15-20 मिनट बाद आने को कहा और फिर आधे घंटे बाद भी रिकॉर्ड दिखाने से टालमटोल करते रहे। लंच टाइम में तीसरी बार पहुंचने पर अधिवक्ता ने देखा कि कई लोगों से अगली तारीख देने के बदले 50 से 100 रुपये तक लिए जा रहे थे।

जब रिकॉर्ड दिखाने की बात कही गई तो पेशकार कथित तौर पर भड़क गए और बोले कि “रिकॉर्ड दिखाने के लिए नहीं बैठा हूं।” अधिवक्ता द्वारा आपत्ति जताने पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। अधिवक्ता का आरोप है कि पेशकार ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा, “जिसको शिकायत करना है करो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।”

अधिवक्ता ने कहा कि इस घटना से क्लाइंट के सामने उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से वे नियमित रूप से प्रैक्टिस कर रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार हुई है।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं जज सिरिस्तेदार अजय कुमार ने कहा कि मामला जिला जज के संज्ञान में है और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: