0
(0)



वाहन जांच के दौरान कार चालक गिरफ्तार

अररिया : बैरगाछी थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मारुति कार से 585 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मामले में कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी Jitendra Kumar ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जोकीहाट की ओर से एक कार में भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही गश्ती दल ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस के रुकने के संकेत के बावजूद चालक तेज रफ्तार में वाहन लेकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर कार को घेर लिया। चालक वाहन छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नवाब शरीफ (35) के रूप में हुई है। वह मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग गांव का निवासी बताया गया है।

वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने कार की बीच वाली सीट और डिक्की से कुल 34 कार्टून विदेशी शराब बरामद की। प्रत्येक कार्टून में 24 बोतलें रखी गई थीं। इसके अलावा वाहन से कई खुली बोतलें भी बरामद की गईं।


पुलिस के अनुसार बरामद शराब में 500 मिलीलीटर की 816 बोतलें, 500 मिलीलीटर की 318 खुली बोतलें तथा 180 मिलीलीटर की 100 बोतलें शामिल हैं। कुल मिलाकर 585 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

पुलिस ने बैरगाछी थाना कांड संख्या 63/26 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से समस्तीपुर जिले के लाखन थाना में भी मामला दर्ज है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई कार का मालिक और चालक दोनों स्वयं मोहम्मद नवाब शरीफ ही है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: