



भागलपुर–मुंगेर जिले की सीमा पर स्थित असरगंज मोड़ के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो सवार आठवीं कक्षा के छात्र धीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और धीरज को तुरंत असरगंज अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, यहां इलाज के दौरान धीरज ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक धीरज कुमार बाथ थाना क्षेत्र के धंधी बेराली गांव का निवासी था।
अचानक हुए इस हादसे ने परिवार और पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।














