0
(0)



खगड़ा पंचायत पहुंचे बीडीओ पंकज कुमार दास, लापरवाही पर जताई नाराजगी

नवगछिया : नवगछिया प्रखंड में गुरुवार को प्रशासनिक व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई, जब बीडीओ पंकज कुमार दास औचक निरीक्षण के लिए खगड़ा पंचायत पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पंचायत सरकार भवन बंद मिला और मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ था। इस स्थिति को देखकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।

मौके पर मौजूद बीडीओ पंकज कुमार दास ने पंचायत सरकार भवन की स्थिति का फोटो एवं वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया। उन्होंने कहा कि पंचायत की कार्यपालक सहायक प्रियंका कुमारी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।


बीडीओ ने बताया कि कार्यपालक सहायक की जिम्मेदारी है कि वे प्रतिदिन पंचायत सरकार भवन में उपस्थित रहकर आरपीएस सहित अन्य सरकारी कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें। लेकिन निरीक्षण के दौरान भवन बंद पाया जाना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिला तो संबंधित कर्मी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


औचक निरीक्षण की खबर फैलते ही प्रखंड के अन्य पंचायतों में भी हड़कंप मच गया। कर्मचारियों के बीच जवाबदेही एवं कार्यस्थल पर नियमित उपस्थिति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: