


नवगछिया। जीएस न्यूज़ द्वारा नवगछिया के प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित क्रिएटिव टैलेंट हंट प्रतियोगिता 2025 के परीक्षा उपरांत प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की टॉपर सूची जारी कर दी गई है। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का पूर्ण परिणाम आगामी 8 मई को आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।
जारी सूची के अनुसार प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, नवगछिया के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में कक्षा 2 की छात्रा अलीशा खातून ने 46 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके पिता का नाम अमजद अली है।

वहीं कक्षा 2 के छात्र आनंद राज ने 42 अंक प्राप्त किए। उनके पिता का नाम पंकज मंडल है। इसी प्रकार कक्षा 2 के ही छात्र एमडी आतिफ आलम ने भी 42 अंक प्राप्त किए। उनके पिता का नाम इम्तियाज आलम है।
कक्षा 1 के छात्र आगम ने 42 अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया। उनके पिता का नाम बबलू यादव है। वहीं एलकेजी के छात्र सुशांत कुमार ने भी 42 अंक प्राप्त किए। उनके पिता का नाम सुधीर सिंह है।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मक क्षमता एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
संस्था की ओर से बताया गया कि विभिन्न विद्यालयों की टॉपर सूची क्रमशः जारी की जा रही है तथा 8 मई को विस्तृत परिणाम प्रकाशित किया जाएगा। सफल प्रतिभागियों को आगामी सम्मान समारोह में पुरस्कृत भी किया जाएगा।















