June 7, 2026
Naugachia: ओवरटेक में भिड़ीं दो बाइक, दो घायल – GS NEWS
bihar bhagalpurNaugachiaDESK 114हादसे के बाद स्कॉर्पियो ने कुचला पैर, मायागंज रेफर नवगछिया। भवानीपुर चौक के समीप रविवार को ओवरटेक के दौरान दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान कुर्सेला बस्ती निवासी निरंजन शाह (पिता- राम जपो शाह) तथा महेशकूट निवासी बबलू दास (पिता- मेदनी दास) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निरंजन शाह जानवी चौक की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक […]