July 10, 2026
Naugachia: गोसाईंगांव चौक के समीप दो हाइवा की आमने-सामने टक्कर, चालक केबिन में फंसा, ग्रामीणों ने बचाया- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंगांव चौक से कुछ दूरी पर नवगछिया–तिनटंगा करारी पीडब्ल्यूडी सड़क पर शुक्रवार को दो हाइवा वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में एक हाइवा का चालक केबिन में फंस गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, नवगछिया की ओर से आ रहे हाइवा के चालक सुबोध कुमार का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक केबिन में फंस गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और केबिन को तोड़कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। घायल चालक सुबोध कुमार ने बताया कि […]