5
(1)

भागलपुर के बरारी डीवीसी परिसर में बिहार बिजली मजदूर यूनियन का 14वां राज्य सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में राज्यभर से बड़ी संख्या में बिजली मजदूर यूनियन के सदस्य, पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बिजली कर्मियों की विभिन्न समस्याओं, उनके अधिकारों और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि बिजली कर्मी लगातार कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं, बावजूद इसके उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में संगठन की एकजुटता बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर बिहार बिजली मजदूर यूनियन के भागलपुर जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद यादव ने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राज्यभर की सभी बिजली मजदूर यूनियनों को एक मंच पर लाकर उन्हें संगठित करना है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की एकता से ही उनकी समस्याओं का समाधान संभव है और संगठन जितना मजबूत होगा, कर्मचारियों की आवाज उतनी प्रभावी तरीके से सरकार और विभाग तक पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि बिजली कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए यूनियन लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी मजदूरों के अधिकारों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। सम्मेलन में बिजली कर्मियों की सेवा शर्तों, सुरक्षा व्यवस्था, वेतनमान और कार्यस्थल की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मजदूर हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों के लिए सामूहिक संघर्ष ही सबसे बड़ा हथियार है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: